आज जब टेक्नोलॉजी की दुनिया में हर हफ्ते कोई नया स्मार्टफोन लॉन्च हो रहा है। ऐसे में लोगों को अपने लिए परफॉर्मेंस, दमदार बैटरी, हाई क्वालिटी कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन का चुनाव करना बहुत मुश्किल हो जाता है। तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम वीवो की तरफ से हाल ही में लॉन्च किया गया Flagship Vivo X200s 5G Smartphone के बारे में बात करने वाले हैं। जो प्रीमियम क्वालिटी के साथ 1.5k रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले के साथ आता है।
Vivo X200s का डिस्प्ले डीटेल्स
Vivo X200s में 6.67 इंच की OLED LTPS डिस्प्ले दी गई है। जो 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसका फ्लैट डिस्प्ले डिजाइन, ग्लास बैक फिनिश और अल्ट्रा-थिन बेज़ल्स इसे एक प्रीमियम लुक देता हैं। फोन मेटल मिडिल फ्रेम और IP68/IP69 रेटिंग के साथ आता है। जो इसे पानी और धूल से बचाता है।
Vivo X200s का परफॉर्मेंस
अब बात करते हैं परफॉर्मेंस की तो विवो X200s में लेटेस्ट MediaTek Dimensity 9400 Plus चिपसेट से लैस है। जो कि टॉप-ऑफ-द-लाइन परफॉर्मेंस देने वाला एक 5G चिपसेट है। इसमें आपको 12/16GB की RAM और 256/512/1TB का इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। जो मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग जैसे टास्क को स्मूदली हैंडल करता है।
यह स्मार्टफोन एंड्राइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च हुआ है। जिसमें आपको आगे चलकर एंड्रॉयड 19 तक अपडेट मिलेंगे। इसके यूजर इंटरफेस की बात करें तो Funtouch 15 पर वर्क करता है।
Vivo X200s का कैमरा सेटअप
Vivo X200s में बैक कैमरे की बात करें तो Zeiss ब्रांडेड वाला OIS ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। जिसमें 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर, 50MP Samsung JN1 अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP LYT-600 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा सेंसर दिया गया है। यह कैमरा सेटअप कंटेंट क्रिएटर, फोटोग्राफी या वीडियो ग्राफी करने वाले के लिए बिल्कुल ठीक है।
फ्रंट कैमरा की बात करें तो 32MP का 4K रिकॉर्डिंग वाला सेल्फी कैमरा मिलता है।
Vivo X200s का चार्जिंग और सेंसर डीटेल्स
Vivo X200s में 6000mAh की बैटरी दी गई है। जो 90W वायर्ड, 40W वायरलेस चार्जिंग और इसमें रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। फोन में आपको स्टीरियो स्पीकर मिलता है। लेकिन बाकी फ्लैगशिप फोन जैसा ही इसमें 3.5mm जैक देखने को नहीं मिलता है।
फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है। जो गिले या गंदे हाथों से भी फोन को फास्ट अनलॉक कर देता है। साथ में इसके कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4 वर्जन, आईआर ब्लास्टर, एनएफसी जैसे कनेक्टिविटी देखने को मिलता है।
Vivo X200s का कीमत और लॉन्च डेट
फोन अभी चीन में आपको तीन कलर वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। जिसकी कीमत लगभग 49 हजार रुपए है। कंपनी बहुत जल्दी इस भारतीय बाजार में भी उतरने वाली है।
