M साइज का मतलब | M Size किनको फिट आता है?

M Size Ka Matlab: जब भी हम कपड़ों की ऑनलाइन खरीदारी करते हैं। तब अपने लिए कपड़ों की साइज पता करना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है। क्योंकि जब भी कोई कपड़ों की शॉपिंग करता है तो वह सबसे पहली चीज जो देखता हैं वह है कपड़ों का साइज और अक्सर लोगों के एक सवाल मन में आता है M साइज कितना होता है? या M Size का मतलब क्या है?

तो इस सवाल का जवाब इतना आसान नहीं है जितना लगता है। क्योंकि अलग-अलग ब्रांड जगह के अनुसार और पहनने वाले लोगों की बॉडी शेप को ध्यान में रखते हुए कपड़ों का साइज बनती है। हालांकि कपड़ों की कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग देश में साइज में थोड़ा-बहुत अंतर हो सकता है। तो चलिए इस आर्टिकल में हम विस्तार से समझेंगे कि M साइज क्या होता है? यह पुरुषों और महिलाओं के लिए कितना होता है! अलग-अलग ब्रांड्स में इसका क्या मापदंड होता है और सही M साइज कैसे चुनें।

M साइज का मतलब क्या होता है?

M साइज का मतलब है “Medium” यानी “मध्यम आकार” होता है। जो साइज न तो बहुत छोटा होता है (जैसे S – Small) और न ही बहुत बड़ा (जैसे L – Large)। भारत में M Size उन लोगों के लिए होता है जिनका शरीर औसतन आकार का होता है। जैसे कि न ही ज्यादा दुबला और न ही ज्यादा भारी या मोटा।

हालांकि साइज को निर्धारित करने के लिए आमतौर पर छाती (Chest), कमर (Waist), कंधे (Shoulder) और लंबाई (Length) को मापा जाता है। M साइज इन मापों के औसत दायरे को दर्शाता है। जो अधिकांश लोगों को फिट हो जाता है।

M साइज पुरुषों के लिए कितना होता है?

पुरुषों के कपड़ों में M साइज के माप

  • चेस्ट (Chest): 38 से 40 इंच
  • कमर (Waist): 32 से 34 इंच
  • कंधे (Shoulder Width): लगभग 17 से 18 इंच
  • शर्ट या टी-शर्ट की लंबाई: लगभग 27 से 29 इंच

हालांकि, यह माप हर ब्रांड और देश के अनुसार थोड़ा बदल सकता है। उदाहरण के तौर पर USA और UK के M साइज में थोड़ा फर्क हो सकता है। जबकि इंडिया में उपलब्ध M साइज आमतौर पर भारतीय शरीर की संरचना को ध्यान में रखकर बनाया जाता है।

महिलाओं के लिए M साइज कितना होता है?

महिलाओं के कपड़ों में M साइज के माप

  • बस्ट (Bust): 36 से 38 इंच
  • कमर (Waist): 30 से 32 इंच
  • हिप्स (Hips): 38 से 40 इंच
  • टॉप या कुर्ती की लंबाई: लगभग 24 से 27 इंच

महिलाओं के लिए कपड़ों की फिटिंग थोड़ा ज्यादा डिटेल में जाती है। क्योंकि बॉडी शेप अधिक विविध होती है। इसी वजह से बहुत से ब्रांड्स M साइज के अंदर भी “M – Regular” और “M – Slim Fit” जैसे विकल्प देते हैं।

ब्रांड और देशों के अनुसार फर्क

ब्रांड्स के साइज चार्ट एक जैसे नहीं होते। मान लीजिए आपने किसी भारतीय ब्रांड का M साइज पहना है और वहीं साइज आप किसी इंटरनेशनल ब्रांड जैसे ZARA या H&M जैसे क्लॉथिंग ब्रांड को ट्राय कर रहे हैं। तो वो आपको टाइट या ढीला हो सकता है।

क्योंकि, इसका कारण है कि इंटरनेशनल ब्रांड्स की साइज गाइड आमतौर पर पश्चिमी देशों के बॉडी टाइप को ध्यान में रखकर बनती है। इसलिए हमेशा किसी भी ब्रांड का साइज चार्ट देखकर ही खरीदारी करें।

साइज चुनते समय ध्यान देने योग्य बातें

ऑनलाइन शॉपिंग करने से पहले ब्रांड का साइज चार्ट जरूर से जरूर चेक करें। वहां हर साइज का इंच या सेंटीमीटर में माप मेंशन होता है और खुद की छाती, कमर और हिप्स का माप लेकर रखें ताकि आप खरीदारी करते समय अपनी माप का सही तुलना कर सकें।

“Regular Fit”, “Slim Fit”, या “Relaxed Fit” ये सभी M साइज में ही आते हैं। लेकिन इसकी फिटिंग अलग होती है और शॉपिंग करते समय यह ध्यान देना चाहिए कि खरीदारी कर रहे समान पर रिटर्न का भी फैसिलिटी अवेलेबल हो। जिससे साइज गलत होने पर कपड़े को रिटर्न या एक्सचेंज किया जा सकें।

कपड़े खरीदते समय कपड़े के फैब्रिक पर ध्यान देना चाहिए। कुछ फैब्रिक जैसे कॉटन, वूल थोड़ा सिकुड़ते हैं। वहीं लाइक्रा या स्पैन्डेक्स जैसे फैब्रिक स्ट्रेचेबल होते हैं।

क्या M साइज हर किसी के लिए सही होता है?

M साइज एक सामान्य और सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला साइज है। लेकिन यह हर किसी के लिए फिट नहीं होता। किसी का शरीर ऊपरी हिस्से से चौड़ा होता है और निचले हिस्से से पतला या फिर इसके उल्टा। ऐसे में आपको “M” साइज में भी थोड़ा बदलाव या कस्टम फिटिंग की जरूरत हो सकती है।

Tech Masaala Founder & Author Profile Picture - Prem Raj Anand

Prem Raj Anand

Hi friends, I am Founder & Writer Of Tech Masaala. I Am a Passionate And Dedicated Tech Enthusiast With a Keen Interest In Exploring The Ever-Evolving World Of Technology. With a Strong Foundation In Technology Concepts And Trends, I Thrive On Staying Up-To-Date With The Latest Advancements In The Tech Industry. My Curiosity And Drive To Solve Complex Problems Have Led Me To Constantly Seek Innovative Solutions. I Thank You All From The Bottom Of My Heart For All Your Support And Love.

Leave a Comment