जब बात होती है भरोसेमंद बजट-फ्रेंडली और टिकाऊ बाइक की तो Hero HF Deluxe का नाम सबसे पहले आता है। इसकी सिंपल डिज़ाइन, मजबूत बिल्ड क्वालिटी, सॉलिड इंजन परफॉर्मेंस और ऑप्टिमाइज माइलेज इसे बाकी बाइक्स से अलग बनाती है।
Hero HF Deluxe उन लोगों के लिए परफेक्ट माना जाता है। जो डेली ऑफिस अप-डाउन करते हैं या फिर गांव से शहर का रोज सफर करते हों। तो अगर आप भी इसी में से है और आप एक ऐसी बाइक ढूंढ रहे हैं। जो माइलेज में जबरदस्त हो, कीमत में सस्ती हो, परफॉर्मेंस भी ठीक हो और मेंटेनेंस कॉस्ट कम हो। तो आप इस बाइक के साथ जा सकते हैं। तो चलिए इसके सभी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स डिटेल्स में जानते हैं।
2025 Hero HF Deluxe Mileage की जानकारी
Hero HF Deluxe अपने सेगमेंट में ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक्स में से एक है। कंपनी के मुताबिक यह बाइक 72.5 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है।
इसमें 9.1L का फ्यूल टैंक मिलता है। जिसमें से 1 लीटर पेट्रोल रिजर्व में होता है और एक बार में फुल टैंक कराने पर लगभग 659.8 किलोमीटर की रीडिंग रेंज मिलती है।
इस बाइक में Xsens टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। जिससे इसकी फ्यूल एफिशिएंसी और भी ज्यादा बेहतर होती है।
Hero HF Deluxe का इंजन परफॉर्मेंस
HF Deluxe में आपको 97.2cc का एयर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर वाला BS6 इंजन मिलता है। जिसका आउटपुट 7.91 bhp की पावर पर @8000 rpm और 8.05 Nm मैक्स टॉर्क पर@ 6000 rpm निकलता है। इंजन का परफॉर्मेंस बेहद संतुलित है और इसका गियर शिफ्ट पैटर्न All 4 Up है।
Hero HF Deluxe की टॉप स्पीड 85 kmph तक जाती है। जो कि इस सेगमेंट में शानदार मानी जाती है। बाइक का कर्ब वेट 110 किलोग्राम है। जो इसे स्टेबल बनाता है और इसकी बैलेंसिंग और ग्रिप कमाल की है। कुल मिलाकर कहें तो HF Deluxe अपने सेगमेंट में परफॉर्मेंस और माइलेज का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।
Hero HF Deluxe के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Hero HF Deluxe में एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। जिसमें एनालॉग स्पीडोमीटर, एनालॉग ऑडोमीटर, एनालॉग फ्यूल गेज, लो फ्यूल इंडिकेटर और हजार्ड बर्निंग इंडिकेटर मिलती हैं। साथ ही इसमें 165 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।
इस बाइक की लाइटिंग सेटअप की बात करें तो इसमें आपको Halogen Headlight और Tail Light मिलती है। जो अंधेरी रात के समय भी अच्छी विजिबिलिटी देती है। साथ ही इसमें DRL भी दिए गए हैं।
Hero HF Deluxe ब्रेकिंग सिस्टम और डिजाइन
Hero HF Deluxe के फ्रंट और रियर दोनों व्हील में 130 mm का ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। जो इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम टेक्नोलॉजी पर बेस्ट है और सस्पेंशन की बात करें तो सामने टेलीस्कोपिक हाइड्रोलिक शॉक अब्जॉर्बर और पीछे स्विंगआर्म विद 2-स्टेप एडजस्टेबल शॉक अब्जॉर्बर दिए गए हैं।
बाइक के डिजाइन की बात करें तो Hero HF Deluxe एक सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक वाली मजबूत बाइक है। जिसका ड्यूल-टोन ग्राफिक्स और रिफ्लेक्टिव स्टिकर्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। इसमें लगा ट्यूबलर डबल क्रैडल चेसिस, एलॉय व्हील्स और आरामदायक सीटिंग एरेंजमेंट इसे डेली ड्राइविंग के लिए बेस्ट चॉइस बनाती हैं।
Hero HF Deluxe 2025 Model में क्या नया मिलता है?
2024 मॉडल में जो इंजन सेटअप था। वही बेसिक स्ट्रक्चर 2025 में बरकरार रखा गया है। लेकिन BS6 Phase 2 एमिशन नॉर्म्स के साथ यह और ज्यादा इको-फ्रेंडली हो गई है।
2025 मॉडल में छोटे-छोटे लेकिन जरूरी बदलाव किए गए हैं। जैसे कि बेहतर DRL लाइटिंग, नया साइड स्टैंड कट-ऑफ सेंसर और i3S टेक्नोलॉजी में सुधार। इसके अलावा Hero HF Deluxe का डिजाइन थोड़ा ज्यादा रिफाइंड नजर आता है। खासकर इसके स्टिकर ग्राफिक्स और पेंट फिनिश में।
2025 में आपको Hero HF Deluxe के कुछ नए कलर ऑप्शंस भी मिलते हैं। जो इसे और ज्यादा प्रीमियम फील देते हैं। नए मॉडल में मेंटेनेंस कॉस्ट भी पहले के मुकाबले और भी कम करने की कोशिश की गई है।
Hero HF Deluxe प्रिंस और EMI प्लान
अलग-अलग शहरों में इसकी कीमत में थोड़ा फर्क हो सकता है। पर इसकी ऑन-रोड कीमत 69रू हजार से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 79 हजार रुपए तक जाती है।
HF Deluxe वेरिएंट | ऑन-रोड प्राइस (पटना का) | स्टार्ट टाइप |
---|---|---|
HF 100 | ₹ 69,960 | Kick Start |
HF 100 – OBD 2B | ₹ 72,157 | Kick Start |
Self Alloy | ₹ 77,058 | Kick and Self Start |
Kick Alloy | ₹ 77,164 | Kick Start |
Drum Self Alloy Black | ₹ 78,508 | Kick and Self Start |
Self Alloy i3S | ₹ 79,048 | Kick and Self Start |
बाइक अगर आपके बजट से थोड़ी ज्यादा लग रही है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। कंपनी ने अपने डीलरशिप पर EMI और फाइनेंस की भी सुविधा मुहैया कराया है। जो आप न्यूनतम 7-10 हजार रुपए की डाउन पेमेंट देकर। इस बाइक को अपने घर ला सकते हैं।
EMI का स्ट्रक्चर आपकी डाउन पेमेंट, लोन अमाउंट और टर्म के हिसाब से तय होता है। आमतौर पर ₹1,500 से ₹2,300 तक की मासिक EMI पर यह बाइक आसानी से फाइनेंस हो जाती है।
Hero HF Deluxe वारंटी और सर्विसिंग डीटेल्स
इसके अलावा कंपनी की तरफ से 5 साल या 70,000 किलोमीटर की वारंटी भी दी जाती है। जिससे बाइक की रिलायबिलिटी और बढ़ जाती है और हर सर्विस पर कंपनी इंजन ऑयल चेंज, फिल्टर चेकिंग और बाइक की फुल इंस्पेक्शन करती है।
सर्विसिंग | टाइम |
---|---|
पहली सर्विस | 500-750 किमी / 60 दिन पर |
दूसरी सर्विस | 3000-3500 किमी / 160 दिन पर |
तीसरी सर्विस | 6000-6500 किमी / 260 दिन पर |
चौथी सर्विस | 9000-9500 किमी / 12000-12500 दिन पर |
Disclaimer: बाइक खरीदने से पहले सभी डिटेल्स हीरो ऑफिशल वेबसाइट या डीलरशिप से कंफर्म करें।