 |
| Samsung Galaxy Watch 6 Series |
Galaxy Watch 6 Series: Samsung एक ऐसा ब्रांड है। जिसको कौन नहीं जनता है। यह एक काफी पॉपुलर मोबाइल कंपनी में से एक है और ये कंपनी साउथ कोरेया की कंपनी है।
जैसे की आप लोग पहले से ही जानते होंगे की ये पिछ्ले साल की तरह ही इस साल भी ये आने वाला अगले महीने में ही नये Samsung Galaxy Z Fold 5, Galaxy Z Flip 5 Foldable मोबईल और Galaxy Tab S9 series के साथ ये Samsung अपने स्मार्टवॉच के 6 सीरीज़ मार्केट में जल्द ही उतारने वाला है। इस Series में आपको दो वॉच देखने को मिलेगा। एक Samsung Galaxy Watch 6 और दूसरा Samsung Galaxy Watch 6 Pro. ये Samsung Galaxy Watch 5 और 5 Pro से अपग्रेडेड है। तो अगर आप एक स्मार्टवॉच लेने का मन बना रहे है। तो थोड़ा दिन और रुक जाये क्योंकि इस स्मार्टवॉच के कुछ लीक सामने आई है। जो हम इस पोस्ट में आगे बातये है। तो ये आर्टिकल को पूरा पढ़िए।
यह भी पढ़ें – Camera: HDR Mode क्या होता है और इसका इस्तेमाल कहां होता है !
Samsung Galaxy Watch 6 Series Specification
आगामी स्मार्टवॉच 6 सीरीज वाला वॉच leak के मुताबिक ये लेटेस्ट version WearOS 4 पर आधरित है। इसमें आपको सैमसंग के नए Exynos W980 चिपसेट देखने को मिल सकता है। जो की वॉच 5 सीरीज के चिपसेट से 10% Fast होगा। 40mm का Galaxy Watch 6 का मॉडल नंबर RM930 होगा, जिसके साथ 410 mAh का बैटरी देखने को मिल सकता है। वहीं 44mm Watch वेरिएंट का मॉडल नंबर RM940 होगा, जिसके साथ 425 mAh का बैटरी देखने को मिल सकता है। सैमसंग गैलेक्सी वॉच 6 और 6 प्रो में 1.5 GB मेमोरी के साथ 16GB इन-बिल्ट स्टोरेज के साथ आने वाली है। इसमें आपको 5ATM, IP68, और MIL-STD-810H सर्टिफिकेट के साथ आने की संभावना है। जो आपके वॉच को पानी और धूल से बचता है। केस की बात करे तो Samsung Galaxy Watch 6 Aluminium Case के साथ और Samsung Galaxy Watch 6 Pro Titanium Case के साथ आ सकती है। सैमसंग वॉच 6 40mm वेरिएंट के साथ 1.2-इंच का सुपर AMOLED और 44 mm वेरिएंट के साथ 1.4-इंच का सुपर AMOLED Display के साथ आ सकता है। वहीं सैमसंग वॉच 6 प्रो की बात करे तो इसके साथ 1.4 इंच सुपर AMOLED देखने को मिल सकता है और दोनों में Curve Display मिल सकता है। Leaks के मुताबिक इन दोनों वॉच में LTE, ब्लूटूथ, Wi-Fi, NFC, GPS/Glonass/Beidou/Galileo जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिल सकता है और सेंसर की बता करे तो आपको सैमसंग बायोएक्टिव सेंसर (ऑप्टिकल हार्ट रेट + इलेक्ट्रिकल हार्ट सिग्नल + बायोइलेक्ट्रिकल इम्पीडेंस एनालिसिस), टेम्परेचर सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, जायरो सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, लाइट सेंसर जैसे फीचर्स देखने को मिल सकता है। दोनों Wireless Charging सपोर्ट देख़ने को मिल है।